Wednesday 8 November 2017

शिक्षा का प्रसार! देश की प्रगति


                   ग्रामीण शिक्षा सेवा संस्थान
                                  (GSSS)
          Education mission - 2017 to 2025   ग्रामीण शिक्षा को मध्यनजर रखते हुए यह संस्थान मुख्यतः सरकारी विद्यालयों में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं की नींव मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत हैं। इस संस्थान के माध्यम से बच्चों को एक व्यवस्थित प्रणाली के तहत विधालय समय के पश्चात गैर सरकारी विद्यालयों से भी बेहतर शिक्षा प्राप्त हो ऐसा कठोर प्रयास किया जा रहा हैं। ग्रामीण शिक्षा सेवा संस्थान में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आगामी समय में नाम मात्र के शुल्क पर प्रतियोगि परीक्षाओं की तैयारी का भी प्रबंध किया जाएगा। जिसका उद्देश्य और संकल्प है कि गांव के हर घर में से सरकारी कर्मचारी हौ। जिससे "शिक्षित गांव, विकसित भारत" का सपना आत्मविश्वास के साथ साकार हो। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस संस्थान के शिक्षा रूपी यज्ञ में अपना योगदान निभाये। ज्यादा से ज्यादा बच्चों को इस परिवार से जोडे़। *विशेषताएं - 1. बच्चों के लिए ऐसा पाठ्यक्रम उपलब्ध करवाना जिससे आगामी कक्षाओं में भी लाभ मिलें 2.मार्ग दर्शन कक्षाओं की व्यवस्था करना। 3.वर्ष में कम से कम छुट्टियां देना। 4.प्रतिवर्ष परिक्षा का आयोजन करवाना और जिला स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को क्रमश 21000 रूपये, 11000 रूपये, 5100 रूपये इनामी राशि देना। *" ग्रामीण शिक्षा सेवा संस्थान " निस्वार्थ भाव से बाल शिक्षा उत्थान में पुर्ण रुप से लगा हुआ है। और आपकी भी देश के प्रति जिम्मेदारी बनती है,कि ऐसी निस्वार्थ सेवी संस्थाओं को आगे बढ़ाने में अपना योगदान निभाये और गाँवों के हर बच्चे को इस परिवार से जोडे़। Office address -: शर्मा भवन, सदर बाजार सरेरी , तह. हुरडा, जिला-भीलवाडा,
राजस्थान

संस्थान सचिव - परमेश्वर चौधरी